पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नाकाबंदी के दौरान बस में सवार यात्री से 10.74 ग्राम चिट्टा किया बरामद 

Feb 27, 2025 - 17:55
Feb 27, 2025 - 18:01
 0  59
पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नाकाबंदी के दौरान बस में सवार यात्री से 10.74 ग्राम चिट्टा किया बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     27-02-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार आ रहे है। वहीं पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नाकाबंदी के दौरान गरामोड़ा के पास एक की बस में सवार यात्री से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 

जानकारी अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम द्वारा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा के पास नाका लगाकर वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था।इस दौरान पंजाब की तरफ से एक बस नंबर एचपी 69ए-1588 आई। पुलिस टीम ने संबंधित बस को निरीक्षण के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान बस में सवार एक यात्री से चिट्टा बरामद हुआ। 

आरोपी की पहचान विवेेक गोयल निवासी सेक्टर 28 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए थाना स्वारघाट पुलिस के हवाले कर दिया है। 

पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की आगामी कार्रवाई थाना स्वारघाट पुलिस द्वारा की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow