अब टास्क फोर्स करेगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की निगरानी , 21275 बच्चों और महिलाओं की दिया जा रहा पूरक आहार 

उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में खण्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति तथा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ एन.आर. नेगी  द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ ने जानकारी दी कि विकास खण्ड नालागढ़ के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 442 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं 3 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है

Feb 27, 2025 - 19:45
Feb 27, 2025 - 20:10
 0  45
अब टास्क फोर्स करेगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की निगरानी , 21275 बच्चों और महिलाओं की दिया जा रहा पूरक आहार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


रजनीश ठाकुर - बीबीएन  27-02-2025


उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में खण्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति तथा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ एन.आर. नेगी  द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ ने जानकारी दी कि विकास खण्ड नालागढ़ के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 442 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं 3 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अवगत करवाया कि 6 माह से 3 वर्ष तक के 8,985 बच्चों तथा 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 9,323 बच्चों और 2,945 माताओं को पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत एवं 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 3,072 बच्चों को शालापूर्व शिक्षा कार्यक्रम के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। 

उन्होंने अवगत करवाया कि परियोजना के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन व लम्बाई हर महीने की 15 तारीख को तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की पोषण स्तर की निगरानी हर महीने के दूसरे शनिवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा प्री-प्राइमरी स्कूल जा रहे बच्चों के लिए सरकारी एवं निजी स्कूलों में महीने के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को की जाती है ताकि बच्चे कुपोषण का शिकार न हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए ये सारी गतिविधियां पोषण ट्रैकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन अपलोड की जाती है ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास नालागढ़ में वर्ष 2024-25 के दौरान 01 वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में खून की कमी, भुखमरी, कुपोषण, जन्म के समय कम वजन इत्यादि में कमी लाने के उद्देश्य से पोषण माह आयोजित किया जाता है। 
राजकुमार ने समेकित बाल विकास अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह आपस में समन्वय स्थापित कर अतिकुपोषित बच्चों की लगातार निगरानी करें ताकि ऐसे बच्चों के पोषण में सुधार कर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष में नालागढ़ विकास खंड में 27 लाभार्थियों को 13.77 लाख रुपए तथा शगुन योजना के अंतर्गत 97 लाभार्थियों को 30 लाख रूपए की राशि से सहायता की गई है। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ नियोन शर्मा, नगर परिषद नालागढ़ के कार्यकारी अधिकारी आर.के. वर्मा, खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ अनोख सिंह, डॉ. गौरव तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow