बिलासपुर के होनहार युवा उत्कर्ष शर्मा ने संगीत में यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में देशभर में पाया पहला स्थान  

बिलासपुर शहर के होनहार युवा उत्कर्ष शर्मा ने संगीत में नई मिसाल कायम करते हुए यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 300 में से 240 अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर

Jul 23, 2025 - 20:06
Jul 23, 2025 - 20:07
 0  31
बिलासपुर के होनहार युवा उत्कर्ष शर्मा ने संगीत में यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में देशभर में पाया पहला स्थान  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     23-07-2025

बिलासपुर शहर के होनहार युवा उत्कर्ष शर्मा ने संगीत में नई मिसाल कायम करते हुए यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 300 में से 240 अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उत्कर्ष शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। यहां उन्होंने कॉलेज में पहला और विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान पाया था। 

उत्कर्ष ने राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिताओं में लगातार पांच वर्षों तक प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे प्रतिष्ठित हरि वल्लभ संगीत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (2016) और सीनियर वर्ग (2018) में उपविजेता रह चुके हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की वार्षिक संगीत प्रतियोगिताओं में उन्होंने शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत और हारमोनियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

ओपन यूथ फेस्टिवल में भी वे दो वर्ष तक अव्वल रहे। उत्कर्ष पढ़ाई के साथ बंगलूरू, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, देहरादून, शिमला, सिलीगुड़ी और ग्वालियर में मंचीय प्रस्तुति देकर संगीत यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। उत्कर्ष ने सफलता का श्रेय पिता प्रसिद्ध संगीतज्ञ और पूर्व प्रधानाचार्य अनूप शर्मा और माता ऋचा शर्मा को दिया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यपकों डॉ. विनीत गोस्वामी, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. अलीश मोहन, प्रो. अनन्या कुमार डे और प्रो. उजेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow