हल्द्वानी में शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जनजातीय क्षेत्र पांगी की जिया शर्मा  

एशिया कप में जनजातीय क्षेत्र पांगी की जिया शर्मा तलवार से हुनर दिखाती नजर आएंगी। हल्द्वानी में वीरवार से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह तैयार

Sep 18, 2025 - 19:33
Sep 18, 2025 - 20:06
 0  4
हल्द्वानी में शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जनजातीय क्षेत्र पांगी की जिया शर्मा  

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     18-09-2025

एशिया कप में जनजातीय क्षेत्र पांगी की जिया शर्मा तलवार से हुनर दिखाती नजर आएंगी। हल्द्वानी में वीरवार से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह तैयार हैं। हल्द्वानी में 8 से 13 सितंबर तक हुए कैडेट (अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के बल उनका चयन हुआ है। 

जहां उन्होंने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। जिया ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत एशिया कप का टिकट पक्का किया। जनजातीय क्षेत्र पांगी की फिंडरू पंचायत के गुवाड़ी निवासी चिकित्सक डॉ. जतिन शर्मा और माता डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि जिया बचपन से खेलकूद में अव्वल आती रही हैं। 

तलवारबाजी में कदम रखने से पहले वह रोलर हॉकी में चार बार राष्ट्रीय चैंपियन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके बाद तलवारबाजी को अपनाया। उन्होंने चंडीगढ़ के एपेक्स फेंसिंग क्लब में प्रशिक्षण शुरू किया। 

उनकी उपलब्धियों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टीम स्पर्धाओं में दो रजत पदक, चंडीगढ़ राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 वर्ग में दो स्वर्ण पदक और उसी वर्ष अंडर-20 वर्ग में दो रजत पदक शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow