कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

Apr 17, 2026 - 16:21
Apr 17, 2026 - 16:28
 0  21
कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़    17-04-2026

अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जनसमूह को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है। 

धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और राजगढ़ क्षेत्र की वादियां अत्यंत दर्शनीय हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें अपने देवी-देवताओं के चरणों में वास करने का अवसर मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 

उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। 

मेलों व त्योहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परंपराओं को संजोए रखने का अवसर मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने का अवसर प्राप्त होता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow