बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज, 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम

Dec 9, 2025 - 15:53
Dec 9, 2025 - 16:02
 0  23
बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज, 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    09-12-2025

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज हो गई है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से तीन स्थानों पर माइनस व एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला सहित पूरे प्रदेश में आज माैसम साफ बना हुआ है। वहीं मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। 

जनजातीय क्षेत्र लाहौल में सोमवार सुबह मौसम के करवट बदलने से रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में 12 और ग्रांफू में 5 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज हुई। बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं कोकसर और चंद्रा घाटी में फाहे गिरे।  

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 13 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 14 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 2.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 5.7, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 4.3, बिलासपुर 4.8, हमीरपुर 3.8, कुफरी 5.6, कुकुमसेरी -6.1, नारकंडा 3.0, भरमाैर 5.0, रिकांगपिओ 2.5, बरठीं 2.4, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -4.4 व बजाैरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow