वर्ल्ड कप जीतने के बाद माँ हाटेशवरी के दर पहुंची रेणुका ठाकुर , ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत 

रेणुका के साथ मां, भाई और चाचा भी रहे मौजूद, ग्रामीणों और बच्चों में सेल्फी लेने की होड़, घर लौटकर रेणुका बोलीं , सपना हुआ पूरा, वर्ल्ड कप के दौरान था दबाव, लेकिन विश्वास था जीत पर, रेणुका की ‘मोर ड्राइंग’ सोशल मीडिया पर वायरल,

Nov 9, 2025 - 19:14
Nov 9, 2025 - 19:29
 0  42
वर्ल्ड कप जीतने के बाद माँ हाटेशवरी के दर पहुंची रेणुका ठाकुर , ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-11-2025

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया भारत लौट आई है। सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच रही हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के परसा गांव की बेटी और टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर आज अपने पैतृक गांव पहुंचीं। गांव पहुंचते ही रेणुका ठाकुर ने सबसे पहले अपनी कुलदेवी माता हाटेश्वरी मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी मां सुनीता ठाकुर , भाई विनोद ठाकुर और चाचा भूपेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। रेणुका का गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। 
बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे उन्हें देखने और सेल्फी लेने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में रेणुका ने कहा कि घर पहुंचकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद सबसे पहले घर आकर माता का आशीर्वाद लेंगी। रेणुका ने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान टीम पर काफी दबाव था, खासकर न्यूजीलैंड और फाइनल मैच में, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि यह कप भारत ही जीतेगा। ड्रेसिंग रूम में बनाई गई उनकी मोर की ड्राइंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। 
इस पर रेणुका ने कहा कि उन्होंने यह ड्राइंग टीम का माहौल हल्का करने और पॉजिटिविटी लाने के लिए बनाई थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां और चाचा ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अगर चाचा भूपेंद्र ठाकुर ने समय पर एचपीसीए अकादमी में दाखिला न दिलवाया होता , तो शायद आज वह यहां तक नहीं पहुंच पातीं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनकी मां के संघर्ष की सराहना पर रेणुका ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उनसे बात की है और राज्य सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />