प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित , डेलॉइट समिट में बोले , सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण - ग्रोथ विद इम्पैक्ट - गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को सुलभ सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे जन सेवाओं में दक्षता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है
हिम परिवार परियोजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों का सटीक डेटाबेस तैयार करना है, इससे विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही लोगों की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होती है।
What's Your Reaction?