तम्बाकू मुक्त ज़िला बनाना और युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना प्रशासन का लक्षय : उपायुक्त

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन को तम्बाकू मुक्त ज़िला बनाना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना ज़िला प्रशासन का लक्षय है। मनमोहन शर्मा आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में 08 दिसम्बर, 2025 तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ कार्यान्वित किया जा रहा है

Oct 13, 2025 - 19:13
Oct 13, 2025 - 19:48
 0  44
तम्बाकू मुक्त ज़िला बनाना और युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना प्रशासन का लक्षय : उपायुक्त
 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  13-10-2025

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन को तम्बाकू मुक्त ज़िला बनाना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना ज़िला प्रशासन का लक्षय है। मनमोहन शर्मा आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में 08 दिसम्बर, 2025 तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विशेष कर युवाओं को नशे की कुरीतियों के बारे में जागरूक करना है। 
 
 
 
 
उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय कार्य बल के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि कोटपा (विज्ञापन का निषेध तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक, नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर प्रतिबंध तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी प्रतिबंध है। इसकी अनुपालना कड़ाई से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिनियम का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए ताकि नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सके। 
 
 
 
इसके लिए समय-समय पर गठित कार्य बल को होटलों, सार्वजनिक स्थानों तथा संवेदनशील स्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ चालान भी करने चाहिएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने अवगत करवाया कि 08 दिसम्बर, 2025 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, शहरी निकायों, पंचायती राज संस्थाओं व अन्य सभी प्रशासनिक संस्थानों के सहयोग से तम्बाकू मुक्त अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है।
 
 
 
इस अभियान के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व वीडियो प्रसार-प्रचार के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू व अन्य नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। ज़िला पर्यटन अधिकारी पदमा छोदन, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगेंद्र प्रकाश राणा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप, ज़िला युवा एवं खेल अधिकारी भूपेंद्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />