सावधान : अब अधूरे कागजातों के टोल बैरियर से निकलना पड़ेगा भारी , विभाग के खास कैमरे करेंगे वाहनों की निगरानी
बिना पूरे कागजातों के टोल बैरियरों से वाहन निकालना अब महंगा पड़ेगा। परिवहन विभाग की नजर आप पर है। आपके वाहन के कागजात में कोई भी कमी है , तो फास्टैग के माध्यम से यह बात परिवहन विभाग को पता चल रही है। शिमला में बैठे-बैठे परिवहन विभाग के अधिकारी चालान काट रहे हैं और टोल बैरियर पर ही वाहन मालिकों को मैसेज आ रहे हैं। पिछले 19 दिनों में 71 लाख रुपए की राशि के चालान कट गए हैं
बिना पूरे कागजातों के टोल बैरियरों से वाहन निकालना अब महंगा पड़ेगा। परिवहन विभाग की नजर आप पर है। आपके वाहन के कागजात में कोई भी कमी है , तो फास्टैग के माध्यम से यह बात परिवहन विभाग को पता चल रही है। शिमला में बैठे-बैठे परिवहन विभाग के अधिकारी चालान काट रहे हैं और टोल बैरियर पर ही वाहन मालिकों को मैसेज आ रहे हैं। पिछले 19 दिनों में 71 लाख रुपए की राशि के चालान कट गए हैं। इतना ही नहीं, ये चालान 500 या एक हजार रुपए के नहीं , बल्कि 10 से 15 हजार रुपए के हैं और भरने ही पड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने नेशनल हाईवे पर स्थापित हुए सभी टोल बैरियर पर कैमरे स्थापित कर दिए हैं। खासकर कमर्शियल व्हीकल पर ज्यादा नजर है, क्योंकि इनके दस्तावेजों में टैक्स को लेकर कमियां रहती हैं। इनके अलावा दूसरे वाहन मालिक भी चपेट में आ गए, तो उनके भी चालान काटे जा रहे हैं।
What's Your Reaction?



