राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा ऋण : डीसी
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आज यहां ऋण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। मनमोहन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सघन प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोज़गार की दिशा में सशक्त बनाने के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिए ज़िला सोलन में भी महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?



