गणतंत्र दिवस पर भूरि सिंह संग्रहालय में हिमाचल की सांस्कृतिक समृद्धि और प्रकृति की सुंदरता का कवियों ने किया बखान

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भूरि सिंह संग्रहालय, चंबा के सम्मेलन कक्ष में भव्य कवि गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और साहित्यिक परंपराओं को परिचर्चा में शामिल किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ट, नवोदित, बाल कवियों ने अपनी रचनाएं सबके समक्ष रखी

Jan 26, 2025 - 18:50
Jan 26, 2025 - 19:18
 0  42
गणतंत्र दिवस पर भूरि सिंह संग्रहालय में हिमाचल की सांस्कृतिक समृद्धि और प्रकृति की सुंदरता का कवियों ने किया बखान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  26-01-2025
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भूरि सिंह संग्रहालय, चंबा के सम्मेलन कक्ष में भव्य कवि गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और साहित्यिक परंपराओं को परिचर्चा में शामिल किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ट, नवोदित, बाल कवियों ने अपनी रचनाएं सबके समक्ष रखी। इस आयोजन में करुण कुमार, हुगत राम, खेमराज खन्ना, कृष्णा अग्निहोत्री, हर्षिता अग्निहोत्री, दिव्यांशी ठाकुर, उपासना पुष्प, शाम अजनबी, किरण कुमार वशिष्ठ, अर्जुन नेगी, दिनेश ठाकुर, अनूप आर्या, एम.आर. भाटिया, विमला देवी, अनीश मिर्जा, रामानंद ठाकुर, अजय यादव, भूपेंद्र सिंह जसरोटिया, सुभाष साहिल, हिमानी, मोनिका सिंह, शालनी, गौरव, हेतुल, अभिषेक और विप्लव सिंह , मालविका ने भाग लिया। 
कवियों ने मानवीय संबंधों, समाज के ताने-बाने, उलझते रिश्तों और प्रकृति के विविध पहलुओं पर आधारित रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त उपायुक्त चंबा पृथी पाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी, विक्रम सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। कवि सम्मेलन के दौरान हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और समाज के विकास में साहित्य के योगदान पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। इस आयोजन में साहित्य प्रेमियों को न केवल एक मंच प्रदान किया, बल्कि हिमाचल की संस्कृति के विविध आयामों को समझने और संरक्षित करने का संदेश भी दिया। कवि गोष्ठी ने साहित्य के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। 
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिमाचल की सांस्कृतिक समृद्धि, प्रकृति की सुंदरता और साहित्य के सामाजिक महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कई युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला, जिससे आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और साहित्यकारों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे चंबा जिले की सांस्कृतिक समृद्धि का एक अनोखा प्रतीक बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow