देश को मिले 158 अग्निवीर , 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में पास आउट परेड के बाद सेना में होंगे शामिल 

सुबाथू स्थित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में एक शानदार परेड में 158 अग्निवीरों का दल पास आउट हुआ। भारतीय गणराज्य के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले इन रंगरूटों ने शारीरिक फिटनेस , युद्ध और फील्ड क्राफ्ट , हथियारों और रणनीति के विभिन्न पहलुओं में 31 सप्ताह से अधिक का कठोर प्रशिक्षण लिया है

Jun 5, 2025 - 21:24
Jun 5, 2025 - 21:37
 0  46
देश को मिले 158 अग्निवीर , 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में पास आउट परेड के बाद सेना में होंगे शामिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  05-06-2025

सुबाथू स्थित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में एक शानदार परेड में 158 अग्निवीरों का दल पास आउट हुआ। भारतीय गणराज्य के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले इन रंगरूटों ने शारीरिक फिटनेस , युद्ध और फील्ड क्राफ्ट , हथियारों और रणनीति के विभिन्न पहलुओं में 31 सप्ताह से अधिक का कठोर प्रशिक्षण लिया है। 

अग्निवीर अब भारतीय सेना की पहली और चौथी गोरखा राइफल्स की गोरखा बटालियनों में शामिल होंगे, जिनका 200 से अधिक वर्षों का वीरता और बलिदान का समृद्ध और गौरवशाली सैन्य इतिहास है। 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड को संबोधित भी किया, जिसमें उन्होंने सभी रंगरूटों को देश की सभी सीमाओं पर राष्ट्रीय और भारतीय सेना का झंडा ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया। 

परेड के बाद बेहतरीन तालमेल के साथ शौर्य प्रदर्शन के साथ संगीत का मधुर पाइप बैंड की प्रस्तुति हुई। समारोह का समापन एक शानदार शारीरिक कौशल प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने दर्शकों को अचंभित कर दिया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों, अग्निवीरों के माता-पिता और रिश्तेदार शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow