जाठिया देवी में स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध नहीं होगा एक इंच भूमि का भी अधिग्रहण : विक्रमादित्य सिंह

जाठिया देवी में भूमि अधिग्रहण के मामले में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध एक इंच भूमि का भी अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की हितों की रक्षा करना उसका दायित्व है। 

Jan 21, 2026 - 19:45
Jan 21, 2026 - 20:05
 0  13
जाठिया देवी में स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध नहीं होगा एक इंच भूमि का भी अधिग्रहण : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   21-01-2026
जाठिया देवी में भूमि अधिग्रहण के मामले में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध एक इंच भूमि का भी अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की हितों की रक्षा करना उसका दायित्व है। 
किसी भी स्थिति में जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जाठिया देवी में वीरभद्र सरकार के समय में भूमि अधिग्रहण किया गया था। इसमें पहले चरण में 260 बीघा जमीन हिमुडा के नाम की गई थी। शहर के विकास के लिए करीब 1200 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाता है। विक्रमादित्य सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध एक इंच जमीन का अधिग्रहण नहीं करेगी। 
उन्होंने कहा कि जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा करना उसका का दायित्व है। सरकार ने आश्वस्त किया है कि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी और प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow