पंजाब में एचआरटीसी बस पर पत्थराव , बाइक सवार बदमाशों ने तोड़े शीशे ,  चामुंडा से वृंदावन जा रही थी निगम की बस

प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा बुधवार से शुरू की गई चामुंडा से वृंदावन बस सेवा के लिए जा रही बस पर पंजाब के भानुपल्ली के समीप कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना पंजाब राज्य के भानुपल्ली क्षेत्र के पास की बताई जा रही है, जहां बाइक पर सवार तीन युवकों ने कांगड़ा से वृंदावन जा रही निगम की बस पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बस का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया और चालक राजेश कुमार को चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं

May 29, 2025 - 18:17
May 29, 2025 - 18:52
 0  54
पंजाब में एचआरटीसी बस पर पत्थराव , बाइक सवार बदमाशों ने तोड़े शीशे ,  चामुंडा से वृंदावन जा रही थी निगम की बस
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  29-05-2025

प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा बुधवार से शुरू की गई चामुंडा से वृंदावन बस सेवा के लिए जा रही बस पर पंजाब के भानुपल्ली के समीप कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना पंजाब राज्य के भानुपल्ली क्षेत्र के पास की बताई जा रही है, जहां बाइक पर सवार तीन युवकों ने कांगड़ा से वृंदावन जा रही निगम की बस पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बस का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया और चालक राजेश कुमार को चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं। 
घटना रात करीब 11 बजकर 3 मिनट पर घटी, जब बस नंगल होते हुए भानुपल्ली क्षेत्र से गुजर रही थी। बस के चालक व कंडक्टर एवं बस यात्रियों ने बताया कि अचानक अंधेरे में बाइक सवार युवकों ने बस पर तीन बार पत्थर मारे और मौके से फरार हो गए। बस को कीरतपुर के पास लगभग आधे घंटे तक खड़ा रखा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बस को जांच के बाद वृंदावन के लिए दोबारा रवाना किया गया। इस संबंध में बात करने पर प्रदेश परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली उन्होंने तुरंत बस में तैनात स्टाफ के साथ संपर्क किया। 
अजय वर्मा ने कहा की कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाइक पर सवार हो कर इस हरकत को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा की उन्हें जैसे ही इस बारे में सूचना मिली उन्होंने बस में उपस्थित स्टाफ को कहा की वे अपने सफ़र को जारी रखें । जिसके बाद बस कुछ समय के बाद वृंदावन को रवाना हो गई। बताते चलें की पिछले कल बुधवार को पर्यटन निगम के कैबिनेट रैंक मंत्री आर एस बाली व परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा द्वारा चामुंडा से उक्त बस को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरी झंडी देकर चलाया गया था जिसका कांगड़ा बस अड्डा में भी जोरदार स्वागत हुआ और क्षेत्र के लोगों में इस बस सेवा को लेकर भारी उत्साह है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow