राजस्व समस्याओं के निवारण में सफल साबित हो रही राजस्व लोक अदालतें , डेढ़ वर्षों में किया 3,25,926 लंबित मामलों का निपटारा
प्रदेश सरकार ने राजस्व संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करने की नवोन्मेषी पहल की है जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए है। राज्य में अक्टूबर 2023 से मार्च 2025 के बीच कुल 3,25,926 लंबित राजस्व मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। इससे प्रदेश सरकार की उत्तरदायी शासन व्यवस्था और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण की कार्यशैली प्रदर्शित हो रही है।
                                यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 04-05-2025
प्रदेश सरकार ने राजस्व संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करने की नवोन्मेषी पहल की है जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए है। राज्य में अक्टूबर 2023 से मार्च 2025 के बीच कुल 3,25,926 लंबित राजस्व मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। इससे प्रदेश सरकार की उत्तरदायी शासन व्यवस्था और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण की कार्यशैली प्रदर्शित हो रही है। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान 2,75,004 इंतकाल मामले, 16,258 तकसीम मामले, 27,404 निशानदेही मामले और 7,260 दुरुस्ती के मामलों का निपटारा किया गया है।
What's Your Reaction?
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                

