कांग्रेस सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को वापिस भेजने के लिए गंभीर नहीं , हर ज़िला पर भाजपा का प्रदर्शन : त्रिलोक कपूर

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक कपूर ने बताया कि पहलगाम की निर्मम हत्यों के दृष्टिगत केन्द्र की नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ अनेक डिप्लोमैटिक कदम उठाए हैं जिनमें से एक निर्णय यह है कि पाकिस्तानी नागरिक, जो भारत में अधिकृत अथवा अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं, उन्हें तुरंत उनके देश वापिस भेजा जाए। इसी कड़ी में अनेक राज्यों में यह कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

May 4, 2025 - 19:17
May 4, 2025 - 19:58
 0  51
कांग्रेस सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को वापिस भेजने के लिए गंभीर नहीं , हर ज़िला पर भाजपा का प्रदर्शन : त्रिलोक कपूर
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-05-2025
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक कपूर ने बताया कि पहलगाम की निर्मम हत्यों के दृष्टिगत केन्द्र की नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ अनेक डिप्लोमैटिक कदम उठाए हैं जिनमें से एक निर्णय यह है कि पाकिस्तानी नागरिक, जो भारत में अधिकृत अथवा अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं, उन्हें तुरंत उनके देश वापिस भेजा जाए। इसी कड़ी में अनेक राज्यों में यह कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 
परन्तु दुख का विषय यह है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढने और उन्हें वापिस भेजने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। इसलिए पार्टी द्वारा कल, 5 मई, 2025 को हर जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय सामायिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण है। त्रिलोक कपूर ने बताया जिला शिमला में इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रहेंगे। 
इसी प्रकार ज़िला मंडी में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, जिला सिरमौर में सांसद सुरेश कश्यप, ऊना में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुंदरनगर सांसद इंदु गोस्वामी, सोलन में सांसद डॉ सिकंदर कुमार, महासू में मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, चंबा में सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, कुल्लू में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, कांगड़ा में महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिलासपुर में विधायक त्रिलोक जमवाल, नूरपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, देहरा ने पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, पालमपुर में  विधायक्ष एवं प्रवक्ता रणधीर शर्मा, लाहौल स्पीति में विधायक विनोद चौहान और किन्नौर में विधायक एवं प्रवक्ता बलबीर वर्मा मुख्य वक्ता रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow