सुक्खू के सिपेहसालार तीन नेताओं का बड़ा कद , कांग्रेस हाई कमान दी बड़ी जिम्मेदारी , बनाया हरियाणा और मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक

कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश और हरियाणा में संगठन सृजन अभियान चलाने जा रही है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी में काफी ज्यादा उथल-पुथल हो गई थी , जिसके चलते कांग्रेस को वहां चुनावों में जीत हासिल नहीं हो पाई। अभी भी कई नेता वहां गुट बनाकर चल रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी हाइकमान परेशान है। इन पदों पर मजबूत नेताओं को सामने लाया जाए, इसके लिए पार्टी विशेष रणनीति से काम करने जा रही है

May 27, 2025 - 11:36
May 27, 2025 - 11:44
 0  125
सुक्खू के सिपेहसालार तीन नेताओं का बड़ा कद , कांग्रेस हाई कमान दी बड़ी जिम्मेदारी , बनाया हरियाणा और मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-05-2025

कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश और हरियाणा में संगठन सृजन अभियान चलाने जा रही है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी में काफी ज्यादा उथल-पुथल हो गई थी , जिसके चलते कांग्रेस को वहां चुनावों में जीत हासिल नहीं हो पाई। अभी भी कई नेता वहां गुट बनाकर चल रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी हाइकमान परेशान है। इन पदों पर मजबूत नेताओं को सामने लाया जाए, इसके लिए पार्टी विशेष रणनीति से काम करने जा रही है।
ऐसे में दोनों राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी हाइकमान ने 21 लोगों को इस सूची में हिमाचल के तीन नेताओं के नाम शामिल किए हैं। इसमें कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को हरियाणा में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है, जबकि सुरेश कुमार व केवल सिंह पठानिया को मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षकों की सूची में शामिल किया गया है। विनोद सुल्तानपुरी कसौली विधानसभा से विधायक हैं और शिमला संसदीय क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। केवल सिंह पठानिया लंबे समय तक संगठन में रहे हैं।
पूर्व कांग्रेस सरकार में वह वन निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुरेश कुमार भी संगठन से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी हाइकमान ने इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को मजबूत करने के लिए हाइकमान कई तरह के अभियान चलाता है। गुजरात में भी अभियान चला हुआ है, जहां पर कुलदीप राठौर को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow