विधायक अजय सोलंकी ने किया पंजहाल पंचायत से कैलाश झामराड़ी लिंक रोड़ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की कड़ी में विधायक अजय सोलंकी ने आज पंजहाल पंचायत के मुख्य मार्ग से कैलाश झामराड़ी तक बनने वाले लिंक रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह सड़क उस एस.सी. बस्ती के लिए ऐतिहासिक पहल है, जहां आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। विधायक अजय सोलंकी ने मौके पर स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि यह सड़क केवल मिट्टी और पत्थर की नहीं, बल्कि विकास और समानता की राह है

Oct 16, 2025 - 19:39
Oct 16, 2025 - 19:54
 0  44
विधायक अजय सोलंकी ने किया पंजहाल पंचायत से कैलाश झामराड़ी लिंक रोड़ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  16-10-2025

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की कड़ी में विधायक अजय सोलंकी ने आज पंजहाल पंचायत के मुख्य मार्ग से कैलाश झामराड़ी तक बनने वाले लिंक रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह सड़क उस एस.सी. बस्ती के लिए ऐतिहासिक पहल है, जहां आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। विधायक अजय सोलंकी ने मौके पर स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि यह सड़क केवल मिट्टी और पत्थर की नहीं, बल्कि विकास और समानता की राह है। 
उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिबद्धता है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में कोई भी घर सड़क से वंचित न रहे। हर गांव , हर बस्ती तक सड़क पहुंचाना मेरा संकल्प है और इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं। उन्होंने बताया कि इस लिंक रोड के निर्माण से न केवल ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इस मार्ग के बन जाने से स्कूली बच्चों , बुजुर्गों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ हैं और जब तक हर गांव तक सड़क नहीं पहुंचेगी , तब तक विकास अधूरा रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारी , जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow