चिट्टा तस्करी से जुटाई गई संपत्ति पर चलेगा पीला पंजा, हिमाचल के इस जिला की पुलिस कर रही रही नई पहल , तैयार की सूची

बिलासपुर में चिट्टा तस्करों की संपत्ति की निशानदेही होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जिला के तीन दर्जन ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है, जो कि चिट्टा तस्करी में लगातार संलिप्त पाए गए हैं। इस सूची को पुलिस प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को भेजा गया है। जिला प्रशासन को पुलिस प्रशासन की ओर से लैंड रेवन्यू एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई के लिए लिखा गया है

Apr 2, 2025 - 12:06
Apr 2, 2025 - 12:17
 0  82
चिट्टा तस्करी से जुटाई गई संपत्ति पर चलेगा पीला पंजा, हिमाचल के इस जिला की पुलिस कर रही रही नई पहल , तैयार की सूची
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  02-04-2025

बिलासपुर में चिट्टा तस्करों की संपत्ति की निशानदेही होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जिला के तीन दर्जन ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है, जो कि चिट्टा तस्करी में लगातार संलिप्त पाए गए हैं। इस सूची को पुलिस प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को भेजा गया है। जिला प्रशासन को पुलिस प्रशासन की ओर से लैंड रेवन्यू एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। अब जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चिट्टा तस्करों की संपत्ति में अगर कहीं पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो इनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा। अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

 

 

बिलासपुर पुलिस की ओर से चिट्टा माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। पुलिस प्रशासन की मानें, तो जिला प्रशासन की ओर से यह देखा जाएगा कि चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों द्वारा अतिक्रमण तो नहीं किया गया है। बाकायदा इसके लिए निशानदेही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यदि नियमों की अवहेलना पाई जाती है, तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमानुसार संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिया जाएगा, ताकि समय रहते यह व्यक्ति अपना अतिक्रमण हटा ले। यदि फिर भी यह व्यक्ति अपना अतिक्रमण नहीं हटाता है , तो प्रशासन की ओर से इस अतिक्रमण को गिराया जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से वर्चुअल माध्यम से पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली है।

 

 

पुलिस प्रशासन भी नशा माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब नशा माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि चिट्टा तस्करी में संलिप्त जिला बिलासपुर के तीन दर्जन तस्करों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी गई है। जिला प्रशासन द्वारा इन लोगों की संपत्ति की जांच करवाई जाएगी। तस्करों का अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चिट्टा तस्करों पर लगाम लगाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow