14 दिसम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत : हंसराज

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवम् सत्र न्यायाधीश हंस राज ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय सिरमौर नाहन , न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ व शिलाई में 14 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न मामलों का निपटारा किया जाएगा

Nov 27, 2024 - 18:30
 0  39
14 दिसम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत : हंसराज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27-11-2024
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवम् सत्र न्यायाधीश हंस राज ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय सिरमौर नाहन , न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ व शिलाई में 14 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न मामलों का निपटारा किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले , मोटर दुर्घटना दावा , बैंक चेक बाउंस के मामले, श्रम कानून बैंक लोन , बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले , राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। 
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला वासियों से आग्रह किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow