पांवटा साहिब में भाजपा का रोष प्रदर्शन , दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग , मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज भाजपा विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान बीते कल हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर मिले मवेशियों के अवशेष को लेकर जमकर नारेबाजी की और एसडीएम पांवटा साहिब की मार्फ़त प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अपने संबोधन में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय है

Apr 1, 2025 - 20:03
Apr 1, 2025 - 20:31
 0  31
पांवटा साहिब में भाजपा का रोष प्रदर्शन , दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग , मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  01-04-2025
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज भाजपा विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान बीते कल हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर मिले मवेशियों के अवशेष को लेकर जमकर नारेबाजी की और एसडीएम पांवटा साहिब की मार्फ़त प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अपने संबोधन में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। 
हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर बीते कल मिले मवेशियों के अवशेष लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले में हस्ताक्षर करने और प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की जा रही है। इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन , महामंत्री रोहित चौधरी , पवन चौधरी , उपाध्यक्ष अशोक शर्मा , विनोद कुमार , सोमनाथ चौधरी , देवेन्द्र चौधरी , सुभाष चौधरी , मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी , हर्ष चौधरी, विजय  कुमार को और सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow