अचानक कठवाड़ के प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला अधोग पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा 

शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड सतौन में स्थित पिछड़ी पंचायत कठवाड़ के राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला अधोग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने पाया गया की पाठशाला में सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप अक्टूबर 2025 में पूरा कर लिया गया है। विद्यालय में यौन शोषण समिति का भी गठन किया गया है

Dec 6, 2025 - 18:17
 0  48
अचानक कठवाड़ के प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला अधोग पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  06-12-2025
शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड सतौन में स्थित पिछड़ी पंचायत कठवाड़ के राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला अधोग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने पाया गया की पाठशाला में सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप अक्टूबर 2025 में पूरा कर लिया गया है। विद्यालय में यौन शोषण समिति का भी गठन किया गया है , जिसकी बैठक महीने वार हो रही है। 
साथ ही पाया गया है की पाठशाला में आपदा प्रबंधन हेतु योजना भी तैयार की जा रही है एवं उसका रिकॉर्ड हेतु रजिस्टर भी पाठशाला में पाए गए हैं। 2024- 25 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशियों का उपयोग भी जांचा गया एवं पाया गया कि सभी अनुदान राशियों का उचित प्रयोग कर लिया गया है। यूथ एंड इको क्लब के अंतर्गत जो अनुदान राशि प्राप्त होती है। उसमें भी बच्चों के लिए गतिविधियों का आयोजन होता है। विद्यार्थियों के विषय ज्ञान को बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आज प्राथमिक पाठशाला में 26 विद्यार्थियों में से विद्यार्थी 20 विद्यार्थी आज उपस्थित थे एवं माध्यमिक पाठशाला में कल 29 विद्यार्थी नामांकित है जिसमें से 24 विद्यार्थी आज उपस्थित पाए गए। शौचालय में सफाई की व्यवस्था अच्छी पाई गई है। 
इस पाठशाला में भवन भी पर्याप्त मात्रा में है। दोनों पाठशालाओं में कार्यरत अध्यापकों की एक संयुक्त बैठक भी ली गई , जिसमें उन्हें निर्देशित किया गया कि अपने सभी संसाधनों का आपस में मिलजुल कर प्रयोग करें एवं विशेषता आईसीटी डिवाइसेज एवं लाइब्रेरी बुक्स का आपस में बच्चों के साथ साझा करें। दोनों पाठशालाओं के विद्यार्थियों के लिए एक ही रसोई घर में संयुक्त रूप से खाना बनता है एवं प्रार्थना सभा भी एक साथ इकट्ठे ही की जाती है एवं खेल का मैदान भी संयुक्त रूप से प्रयोग में लाया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow