पहली अप्रैल से बिना हिमबस कार्ड के एचटीसी बस में नहीं मिलेगी कराये में छूट , निगम ने 31 मार्च तक बढ़ाई तारीख 

हिमाचल में एचआरटीसी की बसों में पहली अप्रैल से बिना हिमबस कार्ड पास के नि:शुल्क या रियायती यात्रा नहीं होगी। इससे पहले सरकार ने एक और मौका दिया है और हिम बस कार्ड बनाने की समय अवधि को बढ़ा दिया है। इसके तहत अब 31 मार्च तक इच्छुक लोग यह कार्ड बना सकेंगे। लिहाजा सरकार से मिले आदेशों के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने आगामी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है

Feb 23, 2026 - 12:38
Feb 23, 2026 - 12:48
 0  6
पहली अप्रैल से बिना हिमबस कार्ड के एचटीसी बस में नहीं मिलेगी कराये में छूट , निगम ने 31 मार्च तक बढ़ाई तारीख 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-02-2026

हिमाचल में एचआरटीसी की बसों में पहली अप्रैल से बिना हिमबस कार्ड पास के नि:शुल्क या रियायती यात्रा नहीं होगी। इससे पहले सरकार ने एक और मौका दिया है और हिम बस कार्ड बनाने की समय अवधि को बढ़ा दिया है। इसके तहत अब 31 मार्च तक इच्छुक लोग यह कार्ड बना सकेंगे। लिहाजा सरकार से मिले आदेशों के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने आगामी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है। 
हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने सरकार से मिली डायरेक्शन के बाद आगामी निर्देश जारी किए है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को राज्य सरकार की ओर से निर्देश मिले हैं कि हिमबस कार्ड पास के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दी जाए, जिसके बाद प्रबंधन की ओर से आगामी निर्देश जारी कर दिए है। इसके तहत एचआरटीसी प्रबंधन ने नि:शुल्क और रियायती यात्रा श्रेणी में आने वाले सभी पात्र नागरिकों को 31 मार्च, 2026 तक अपना पंजीकरण करवाकर वैध हिम बस कार्ड पास प्राप्त करने को कहा है। निगम ने साफ किया है कि पहली अप्रैल, 2026 से केवल वही नागरिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क या रियायती यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिनके पास वैध हिम बस कार्ड पास होगा। 
प्रबंधन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है, ताकि सभी लोग समय रहते पंजीकरण पूरा कर सकें। अब तक प्रदेश में एक लाख चालीस हजार हिम बस कार्ड बनाए जा चुके है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने शुरुआत में हिमबस कार्ड बनाने की तिथि 31 जनवरी, 2026 निर्धारित की थी, जिसके बाद लोगों मांग को देखते हुए सरकार ने इस तिथि को बढ़ाकर सात फरवरी तक कर दिया था। इसके बाद अब सरकार ने हिम बस कार्ड बनाने की तिथि को एक मर्तबा फिर बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow