19 अक्टूबर को शिलाई में होगा अंडर 16 और अंडर 20 महिला - पुरुष कबड्डी का ट्रायल : कुलदीप राणा 

जिला सिरमौर कबड्डी संघ द्वारा 19 अक्टूबर 2025 को अंडर 16 व 20 महिला व पुरुष का ट्रायल रखा गया हैं। इस ट्रायल में जिले के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा व महासचिव वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह ट्रायल 19 अक्टूबर को खेल मैदान शिलाई में रखा गया है। 

Oct 16, 2025 - 19:28
 0  20
19 अक्टूबर को शिलाई में होगा अंडर 16 और अंडर 20 महिला - पुरुष कबड्डी का ट्रायल : कुलदीप राणा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   16-10-2025
जिला सिरमौर कबड्डी संघ द्वारा 19 अक्टूबर 2025 को अंडर 16 व 20 महिला व पुरुष का ट्रायल रखा गया हैं। इस ट्रायल में जिले के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा व महासचिव वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह ट्रायल 19 अक्टूबर को खेल मैदान शिलाई में रखा गया है। 
जो भी खिलाड़ी ट्रायल देना चाहते हैं वह 19 अक्टूबर को सुबह 9 बजे अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर 10 बजे के बाद ट्रायल लिया जाएगा। यह ट्रायल खेल मैदान शिलाई में रखा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अंडर - 16 में महिला का वजन 55 किलोग्राम व पुरुष का 60 किलोग्राम जबकि अंडर 20 में महिला 65 किलोग्राम व पुरुष का वजन 75 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 
जो खिलाड़ी ट्रायल देना चाहते हैं वह अपने साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाए। जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि शाम को तीन बजे सिरमौर कबड्डी लीग की बैठक पंचायत भवन शिलाई में निर्धारित की गई हैं। इस बैठक में सभी टीमों के मालिक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow