धारा 118 के साथ छेड़छाड़ के प्रयास कर रही कांग्रेस सरकार , भाजपा नहीं बेचने देगी प्रदेश का हित : जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बालीचौकी में कहा कि प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार में काम करने की इच्छा ही समाप्त हो चुकी है। संकट और दुःख की घड़ी में लोगों की उम्मीद रहती है कि सरकार उनके साथ खड़ी हो लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली ये सरकार जिम्मेदारी से दूर भाग रही है। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सरकार को सारे काम छोड़ युद्धस्तर पर संजीदगी के साथ मदद के लिए आगे आना चाहिए था
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 28-10-2025
What's Your Reaction?

