हिमाचल में शीघ्र होगा मंत्रिमंडल विस्तार , प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने से कोई दिक्कत नहीं : सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन में अच्छा काम किया है। अगर अध्यक्ष के पद पर प्रतिभा सिंह ही बनी रहती हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह बात ठीक ऐसे समय में कही है , जब प्रतिभा सिंह को हटाकर नए अध्यक्ष को बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। सुक्खू ने कहा कि वह तो सरकार में हैं। संगठन में प्रतिभा सिंह का काम अच्छा है। मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्दी किया जाएगा

Jun 25, 2025 - 19:59
Jun 25, 2025 - 20:13
 0  74
हिमाचल में शीघ्र होगा मंत्रिमंडल विस्तार , प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने से कोई दिक्कत नहीं : सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-06-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन में अच्छा काम किया है। अगर अध्यक्ष के पद पर प्रतिभा सिंह ही बनी रहती हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह बात ठीक ऐसे समय में कही है , जब प्रतिभा सिंह को हटाकर नए अध्यक्ष को बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। सुक्खू ने कहा कि वह तो सरकार में हैं। संगठन में प्रतिभा सिंह का काम अच्छा है। मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्दी किया जाएगा। 
उचित समय पर इसका निर्णय ले लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि बीबीएमबी एरियर पर आज 14 साल बाद भी कभी हरियाणा अड़ंगे लगाता है तो कभी पंजाब। पंजाब ने तो एफिडेविट दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अदालत कोई नहीं है। किशाऊ बांध बनाने के लिए सहमति तब है , जब उसका पूरा पैसा भारत सरकार 90:10 के हिसाब से दे। जिन्हें पानी चाहिए , उनको तो भारत सरकार दे रही है। हिमाचल को कहा जा रहा है कि बिजली पैदा करने का पैसा खुद दे। यह तो न्यायोचित नहीं है। हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे। 
हम किशाऊ बांध पर आगे बढ़ेंगे। बीबीएमबी प्रोजेक्टों में 12 फीसदी रॉयल्टी हिमाचल सरकार को मिलनी है। जब बीबीएमबी बना तो प्रदेश पंजाब का अंग हुआ करता है। फ्री पावर रॉयल्टी हिमाचल को नहीं दी जा रही है। यह राष्ट्रीय नीति है। बीबीएमबी हिमाचल प्रदेश में बना। लोगों को राजस्थान में पट्टे नहीं मिले। आज तक अधिकार नहीं बने। पूरा बिलासपुर उजड़ गया। यह जनता के अधिकारों की लड़ाई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />