राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस ने देश में लगाया था आपातकाल : बलदेव तोमर

भाजपा के प्रदेश से प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गद्दी बचाने के लिए देश में आपातकाल लागू किया और यह काला दिन हमेशा ही देश के इतिहास में याद किया जाए। बलदेव तोमर जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बलदेव तोमर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक गद्दी को बचाने के लिए आपातकाल को देश में लागू किया और इसका विरोध करने वाली कई बड़े नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया गया जिसमें जनसंघ के कई बड़े नेता शामिल थे

Jun 25, 2025 - 19:56
 0  29
राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस ने देश में लगाया था आपातकाल : बलदेव तोमर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-06-2025
भाजपा के प्रदेश से प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गद्दी बचाने के लिए देश में आपातकाल लागू किया और यह काला दिन हमेशा ही देश के इतिहास में याद किया जाए। बलदेव तोमर जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बलदेव तोमर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक गद्दी को बचाने के लिए आपातकाल को देश में लागू किया और इसका विरोध करने वाली कई बड़े नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया गया जिसमें जनसंघ के कई बड़े नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब देश के भीतर मीडिया पर भी पाबंदी लगाई गई हो। 
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देश में लोगों को प्रताड़नाएं दी गई और देश में एक डर का माहौल तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान करीब 1 लाख 40 हजार लोगों को जेल के भीतर डाला गया था। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर संविधान  दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने  राजनीतिक लाभ उठाने के लिए करीब 80 मर्तबा संविधान में संशोधन किया ताकि संशोधन के उपरांत राजनीतिक लाभ उठाए जा सके। उन्होंने कहा कि उस समय देश में ऐसे हालात पैदा हो गए थे कि सरकार के खिलाफ कोई बोल नहीं सकता था और मीडिया पर भी पाबंदियां लगाई गई थी। तोमर ने कहा कि आज हम इस सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि कभी एक परिवार या किसी व्यक्ति विशेष के लिए देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं पड़ना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में 80 से अधिक बार संशोधन किया आज संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपना इतिहास देखें जब कांग्रेस सरकारों ने संविधान की धजिया उड़ाई। उन्होंने कहा कि आजादी के इतिहास के अंदर वो एक काला अध्याय था। जब देश की तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाए रखने के लिए हाई कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए देश में इमरजेंसी लगाई और पूरे देश को और तानाशाही के अंदर तब्दील किया। 50 साल  पहले किस तरह से लोगों के ऊपर अत्याचार हुए। किस तरह से लोगों को यातनाएं दी गई। लाखों लोगों को जेल की कालकोठरी के अंदर डाल दिया गया। 
और वो कोई सामान्य व्यक्ति नहीं। देश के बड़े-बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी , लाल कृष्ण आडवाणी , राज नारायण सिंह , जयप्रकाश नारायण आदि ऐसे लोग जो बड़े स्वतंत्रता सेनानी रहे। समाज सुधारक रहे धार्मिक लोग रहे और ऐसे लोग जिन्होंने इमरजेंसी के खिलाफ संघर्ष किया। ऐसे लोग जो अखबार चलाते थे मीडिया के लोग थे, पत्रकार थे। ऐसे लाखों लोगों को जेल की कालकोठरी में डालकर और बोलने की स्वतंत्रता हर प्रकार की स्वतंत्रता को समाप्त करते हुए देश के संविधान के ऊपर आज तक के आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा हथौड़ा अगर किसी ने चलाया तो वो तात्कालिक प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी ने चलाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow