हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं में आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए अस्पताल परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य

हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद हिमाचल में भी कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। करीब ढाई साल के बाद हिमाचल में लौटे कोरोना से नाहन में 82 साल की एक महिला संक्रमित पाई गई

Jun 4, 2025 - 16:01
Jun 4, 2025 - 16:02
 0  36
हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं में आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए अस्पताल परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     04-06-2025

हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद हिमाचल में भी कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। करीब ढाई साल के बाद हिमाचल में लौटे कोरोना से नाहन में 82 साल की एक महिला संक्रमित पाई गई है। पच्छाद विधासनसभा क्षेत्र के सराहां की बुजुर्ग महिला को परिजन नियमित जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। 

महिला का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकलीं। इसके बाद हिमाचल में कोरोना का पहला मामला के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। देशभर में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण राज्य में भी संक्रमण फैलने की संभावना जताई जा रही है। 

इसके मद्देनजर, स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों और सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और सभी आवश्यक निवारक उपाय करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow