52.67 करोड़ रुपए मूल्य की 52.67 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त , ट्रक में छुपाकर रखे थे 53 पैकेट 

राजस्व सूचना निदेशालय (DRI) ने मिजोरम के आइजोल के बाहरी इलाके में 52.67 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की। अंतरराष्ट्रीय दवा बाजार में इनकी कीमत 52.67 करोड़ रुपए है। रविवार पुजारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह जब्ती शुक्रवार को एक अभियान के दौरान की गई। मादक द्रव्य 12 पहियों वाले एक ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था

Apr 13, 2025 - 19:25
 0  49
52.67 करोड़ रुपए मूल्य की 52.67 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त , ट्रक में छुपाकर रखे थे 53 पैकेट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  13-04-2025
राजस्व सूचना निदेशालय (DRI) ने मिजोरम के आइजोल के बाहरी इलाके में 52.67 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की। अंतरराष्ट्रीय दवा बाजार में इनकी कीमत 52.67 करोड़ रुपए है। रविवार पुजारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह जब्ती शुक्रवार को एक अभियान के दौरान की गई। मादक द्रव्य 12 पहियों वाले एक ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अभियान में तस्करी की गई दवाओं को छिपाने और परिवहन करने का एक नया तरीका सामने आया। 
ट्रक के तिरपाल कवर के भीतर सावधानीपूर्वक पैक किए गए ईंट के आकार के 53 पैकेट पाए गए। पैकेट पर हीरे के चिन्हों के साथ 3030 एक्सपोर्ट ओनली और 999 जैसे शब्द लिखे थे और उसमें नारंगी-गुलाबी रंग की गोलियां थी।एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट का उपयोग करके किए गए परीक्षणों से पुष्टि हुई कि गोलियों में मेथामफेटामाइन था। नागालैंड में पंजीकृत यह ट्रक भारत - म्यांमार सीमा के पास संवेदनशील सीमावर्ती शहर जोखाव्थर से आया था और त्रिपुरा जा रहा था। डीआरआई ने मिजोरम से निकलने से पहले ही वाहन को रोक लिया। उल्लेखनीय है कि उस समय ट्रक में कोई घोषित माल नहीं था। 
इससे पहले, इसने मेघालय से सीमेंट लेकर चंपई तक पहुँचाया था और फिर जोखाव्थर पहुँचा जहाँ प्रतिबंधित माल लोड किया गया था। ट्रक के चालक और उसके सहायक को स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ड्रग्स को म्यांमार से जोखाव्थर सेक्टर के माध्यम से मिजोरम में तस्करी कर लाया गया था। डीआरआई ने जनवरी 2025 से आज तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में 148.50 किलोग्राम मेथांफेटामाइन टैबलेट जब्त की हैं जो नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow