सोलन में बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन , कवियों ने हिन्दी , पंजाबी , पहाड़ी , उर्दू भाषाओं में पढ़ी रचनाएं
सोलन के जिलापरिषद सभागार में रविवार को हिमाचल प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ ने बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के अलावा प्रदेश के बाहर के कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर बदलते सामाजिक परिवेश पर तीखे प्रहार किए। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सोलन नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कुल राकेश पंत ने की
सोलन के जिलापरिषद सभागार में रविवार को हिमाचल प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ ने बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के अलावा प्रदेश के बाहर के कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर बदलते सामाजिक परिवेश पर तीखे प्रहार किए। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सोलन नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कुल राकेश पंत ने की। इस अवसर पर भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव डॉ सुखदेव सिंह सिरसा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर देश के जाने माने उर्दू शायर जाहिद अवरोल, हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गंगाराम राजी,हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव देवेंद्र धर, पंजाब प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष प्रो. सुरजीत सिंह जज, पंजाब से आए प्रो. अनिल पांडे, शशि पंडित ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। मंच का संचालन रोशन जसवाल ने किया।
What's Your Reaction?



