8.580 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार ,  पुलिस की स्पेशल सेल एक्स ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

जिला पुलिस बद्दी के अंतर्गत पुलिस थाना नालागढ़ के तहत पुलिस ने एक युवक से अवैध नशा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि पुलिस की स्पेशल सैल की टीम एक्स को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सतनाम सोढ़ी नामक युवक नशे की खेप लेकर आ रहा है तो जब पुलिस ने आरोपी के घर पर तलाशी ली

Mar 2, 2025 - 19:51
Mar 2, 2025 - 20:13
 0  66
8.580 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार ,  पुलिस की स्पेशल सेल एक्स ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बीबीएन  02-03-2025

जिला पुलिस बद्दी के अंतर्गत पुलिस थाना नालागढ़ के तहत पुलिस ने एक युवक से अवैध नशा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि पुलिस की स्पेशल सैल की टीम एक्स को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सतनाम सोढ़ी नामक युवक नशे की खेप लेकर आ रहा है तो जब पुलिस ने आरोपी के घर पर तलाशी ली। 
पुलिस को मौके से 8.580 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने अवैध नशे समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है कि आरोपी कहां से अवैध नशा लाया करता था और कहां-कहां सप्लाई किया करता था फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। 
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक को वर्मा ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल टीम एक्स ने नालागढ़ के रहने वाले सतनाम सोढ़ी नामक युवक से 8.580 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
अशोक वर्मा का कहना है कि जितने भी क्षेत्र के शिक्षा संस्थान है वहां पर भी सिविल वर्दी में अब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं ताकि अगर किसी भी प्रकार की कोई नशे को लेकर बात सामने आती है तो पुलिस मौके पर कार्रवाई करेगी। उनका कहना है कि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow