अधिकारियों के बारे में दिया गया विक्रमादित्य सिंह का बयान गलत : जगत नेगी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट मंत्रियों के बीच गुटबाज़ी एक बार फिर ज़ाहिर हो गई है. हिमाचल प्रदेश सरकार में बाग़वानी मंत्री जगत सिंह ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान को गलत बताया

Jan 13, 2026 - 15:51
 0  11
अधिकारियों के बारे में दिया गया विक्रमादित्य सिंह का बयान गलत : जगत नेगी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-01-2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट मंत्रियों के बीच गुटबाज़ी एक बार फिर ज़ाहिर हो गई है. हिमाचल प्रदेश सरकार में बाग़वानी मंत्री जगत सिंह ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान को गलत बताया है। 

उन्होंने कहा कि वे विक्रमादित्य सिंह के बयान से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते. नेगी ने कहा कि कई ऐसे अधिकारी हैं, जो बाहरी राज्यों से हैं और अच्छा काम कर रहे हैं. ऐसे बयानों से अधिकारी हतोत्साहित होते हैं. बाग़वानी मंत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस अधिकारी की बात कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow