उप मुख्यमंत्री के बयान पर निजी बस ऑपरेटर आगबबूला , हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। बुधवार को सदन में उप मुख्यमंत्री की ओर से रविवार को बसें न चलाने पर परमिट रद्द करने की चेतावनी से निजी बस ऑपरेटर भड़क गए हैं। बस ऑपरेटरों ने वर्चुअल बैठक कर बसें खड़ी कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 27-03-2025
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। बुधवार को सदन में उप मुख्यमंत्री की ओर से रविवार को बसें न चलाने पर परमिट रद्द करने की चेतावनी से निजी बस ऑपरेटर भड़क गए हैं। बस ऑपरेटरों ने वर्चुअल बैठक कर बसें खड़ी कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को वर्किंग कैपिटल में सब्सिडी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई राहत नहीं दी गई। अब वह धमकाने पर उतर आई है।
What's Your Reaction?



