उपायुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिक किए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद मंडी द्वारा माण्डव चैरिटेवल ट्रस्ट मंडी के भवन में किया

Oct 1, 2024 - 21:13
 0  48
उपायुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिक किए सम्मानित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए अमूल्य धरोहर-अपूर्व देवगन

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   01-10-2024

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद मंडी द्वारा माण्डव चैरिटेवल ट्रस्ट मंडी के भवन में किया गया था। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए अमूल्य धरोहर हैं। 

इस धरोहर को सही सम्मान देना हम सब का नैतिक दायित्व है। बुजुर्गों के पास अनुभव का खजाना होता है। उनके अनुभव से समाज को सही दिशा मिलती है। उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग  वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रहा है। जिला में 95 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मूल उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। जहां पर सब मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ सकें। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सामुहिक समस्याओं के साथ व्यक्तिगत समस्याओं को उठाने के लिए परिषद की कार्यकारिणी का धन्यवाद किया।

पंजाब नेशनल बैंक के फाइनेंशियल काउंसलर हरी सिंह कौंडल ने इस अवसर पर साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया।  जिला कल्याण अधिकारी समीर, विशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा, परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अवस्थी, जिला अध्यक्ष आरएस राणा, महासचिव एमएस चंदेल ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर परिषद की कार्यकारिणी के सदस्य प्रकाश चौहान, बालक राम,  हेम सिंह ठाकुर, हेम राज शर्मा, भवानी सिंह, रूप चंद शर्मा, राम सिंह गुलेरिया, पुरुषोत्तम भाटिया, भूपेन्द्र गुलेरिया, प्रकाश ठाकुर, जेसी शर्मा, रेवती राम, चंद्र सिंह मंडयाल, अनूप कपूर सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow