प्रदेश सरकार ने राज्य सेवा के 13 पुलिस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश किये जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सेवा के 13 पुलिस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई

Oct 1, 2024 - 21:10
 0  127
प्रदेश सरकार ने राज्य सेवा के 13 पुलिस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश किये जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-10-2024

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सेवा के 13 पुलिस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-1 को सहायक को सहायक महानिरीक्षक (एआईजी), यातायात, पर्यटन और रेलवे (टीटीएंडआर) के पद पर नियुक्त किया गया है। 

इसी तरह नियुक्ति का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक कारागार शिमला नियुक्त किया गया है। पंकज शर्मा को पुलिस अधीक्षक (कल्याण) पुलिस मुख्यालय, सुरेश कुमार कमांडेंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर, तसोम दत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, अमर सिंह को उप पुलिस अधीक्षक प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा। 

वहीं शक्ति सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) शिमला, अजय कुमार-2 को उप पुलिस अधीक्षक द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, विक्रम चौहान को उप पुलिस अधीक्षक अपराध(सीआईडी) शिमला,  देव राज को एसडीपीओ पधर, संजीव कुमार-वी को  एसडीपीओ धर्मपुर मंडी, ओम प्रकाश को उप पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह व दिनेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मंडी तैनात किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow