उपायुक्त सुमित खिम्टा ने विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा बैठक उपमंडल अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की

Dec 20, 2024 - 19:14
 0  50
उपायुक्त सुमित खिम्टा ने विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    20-12-2024

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा बैठक उपमंडल अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की। इस बैठक में प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों जैसे डीआरडीए, जिला कल्याण विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य और आयुष आदि द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने जानकारी दी कि सिरमौर जिले में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 4128 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत 9642 व्यक्तियों के पेंशन मामले स्वीकृत किए गए हैं।

उपायुक्त सुमित खिम्टा ने शिक्षा विभाग को शिलाई और संगडाह के दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के भवनों की स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार स्कॉलरशिप के लिए स्कूलों और कॉलेजों में पात्र विद्यार्थियों की पहचान करने का आदेश भी दिया।

बैठक में उपमंडल अधिकारी राजीव सांख्यान, कार्यकारी अधिकारी एमसी नाहन संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी परमजीत सिंह ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान और जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow