विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन सरकार के झूठे जवाब पर विपक्ष का वॉकआउट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही में प्रश्नकाल 11:00 बजे बिना किसी गतिरोध के शुरू हुआ।  प्रश्नकाल में नए संस्थानों को खोलने के मामले में दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक

Dec 21, 2024 - 12:14
 0  96
विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन सरकार के झूठे जवाब पर विपक्ष का वॉकआउट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     21-12-2024

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही में प्रश्नकाल 11:00 बजे बिना किसी गतिरोध के शुरू हुआ।  प्रश्नकाल में नए संस्थानों को खोलने के मामले में दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पहला प्रश्न किया। 

उन्होंने कांगड़ा सहकारी बैंक में लोन की वन टाइम सेटलमेंट का मामला उठाया। सत्ती ने पूछा कि जिनका रोजगार नहीं चला और जो मुसीबत में हैं और जिनके कुर्की के आदेश जारी हो गए हैं, क्या उन्हें राहत देने का विचार होगा। 

इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट के मामले 10 लाख रुपये से ऊपर के कर्ज लिए भी लागू रहेंगे। इससे ऊपर के मामले भी सेटल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने पॉलिसी लाई तो कुछ ने फायदा उठाया और कुछ ने लाभ नहीं उठाया। 

ऐसे लोग जिनका  लोन 10 लाख रुपये या इससे ऊपर हो गया। गरीब लोग जो ऋणी हैं, उनके लिए विचार करेंगे कि उन्हें राहत मिले। यह नीति न केवल सहकारी बैंक, बल्कि राज्य कृषि सहकारी बैंक में भी लागू होगी। नियमों पर विचार करने के बाद सरकार इस पर फैसला लेगी।
 
दूसरा प्रश्न नयनादेवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने किया और कहा कि 1865 संस्थान बंद किए गए हैं। बहुत से संस्थान जरूरी हैं। हंसराज ने कहा कि उनके क्षेत्र में भी खोले जाएं।  इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जरूरत पर आधारित संस्थान ही खोले जाने चाहिए। महज अधिसूचना करना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए। केवल जरूरत आधारित काम होने चाहिए। रणधीर शर्मा, रीना कश्यप समेत कई संस्थानों को जरूरत के हिसाब से खोला गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow