एम्स में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मरीज से की मुलाकात  

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल हुआ है। विशेष बात यह है कि इसमें डोनर पति और मरीज पत्नी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को दोनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत

Oct 5, 2024 - 17:10
 0  113
एम्स में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मरीज से की मुलाकात  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    05-10-2024

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल हुआ है। विशेष बात यह है कि इसमें डोनर पति और मरीज पत्नी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को दोनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। 

नड्डा ने शुक्रवार को एम्स में अत्याधुनिक रीनल ट्रांसप्लांट आईसीयू सुविधा का दौरा किया।  यह दंपती उपमंडल सदर के काहली दियोथ गांव का रहने वाला है। नड्डा ने ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कहा कि बिलासपुर एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट प्रत्यारोपण सेवाओं की शुरुआत संस्थान के इतिहास में मील का पत्थर है। करीब डेढ़ साल से मरीज एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए भी यह बहुत बड़ी सौगात है। 

एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट इसी सप्ताह हुआ। इसमें पहले डोनर का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में छह घंटे का समय लगा। यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट नेफ्रॉलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय विक्रांत और यूरोलॉजी विभाग के डॉ. उमाकांत दत्त की अगुवाई में किया गया। 

टीम में सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ और नर्सिंग ऑफिसर शामिल रहे। चिकित्सकों के अनुसार दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को अभी आगामी कुछ दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। इससे पहले प्रदेश में आईजीएमसी शिमला किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow