जुन्गा में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ, 18 विद्यालयों की 165 छात्राएं ले रही हैं भाग
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में शनिवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शिमला जिला के 18 विद्यालयों की 165 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल तथा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 26 सितंबर :
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में शनिवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शिमला जिला के 18 विद्यालयों की 165 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल तथा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, निर्णायकों और विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं को अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास के साथ खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया, जिसमें पोर्टमोर स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल मुकाबले में पोर्टमोर स्कूल ने किन्नू स्कूल को 3-1 से पराजित किया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में मशोबरा की आशा ने स्वर्ण पदक, एमपीएस फागू की विभूति ने रजत तथा पोर्टमोर की एंजेल ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 3000 मीटर दौड़ में मझोली टिपर की मनीषा ने स्वर्ण, किन्नू की दीपिका ने रजत तथा एमपीएस फागू की आस्था ने कांस्य पदक जीता।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक, खिलाडी, एसएमसी पदाधिकारी और स्थानीय विद्यालय के स्टाफ ने भाग लिया ।
What's Your Reaction?
