भराड़िया स्कूल में स्वच्छता अभियान के दौरासन झाड़ियों और प्लास्टिक कचरे की सफाई
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़िया में ग्राम पंचायत दरभोग, महिला मंडल दरभोग तथा विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 26 सितंबर :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़िया में ग्राम पंचायत दरभोग, महिला मंडल दरभोग तथा विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई।
स्वच्छता अभियान के तहत मानसून के बाद परिसर और रास्तों के आसपास उगी झाड़ियों, घास और खरपतवार को हटाया गया, जिससे आवागमन के रास्तों को सुगम बनाया जा सके। इसके अलावा विद्यालय परिसर तथा आसपास बिखरे प्लास्टिक कचरे, रैपर्स और अन्य अजैविक कचरे को एकत्र कर उचित निस्तारण किया गया।
अभियान के दौरान महिला मंडल के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दरभोग के प्रधान कमल ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य वच्चन सिंह चैहान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व भी है। ऐसे संयुक्त प्रयासों से पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
