गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार , दो की मौत, चार घायल , डलहौजी के पास हुआ सड़क हादसा 

पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत जंदरीघाट- करेलनू मार्ग पर उस समय हुआ , जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान सिमरन प्रीत कौर (18 वर्ष) , पुत्री परमजीत सिंह, निवासी गांव नूरपुर लुवाना, जिला कपूरथला पंजाब और सुरेन्द्र (25 वर्ष), निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है

Mar 21, 2026 - 16:30
 0  33
गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार , दो की मौत, चार घायल , डलहौजी के पास हुआ सड़क हादसा 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  21-03-2026

पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत जंदरीघाट- करेलनू मार्ग पर उस समय हुआ , जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान सिमरन प्रीत कौर (18 वर्ष) , पुत्री परमजीत सिंह, निवासी गांव नूरपुर लुवाना, जिला कपूरथला पंजाब और सुरेन्द्र (25 वर्ष), निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। 
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिंस (21 वर्ष), पुत्र बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर (पंजाब) और सोफिया को सिविल अस्पताल डलहौजी से पठानकोट रेफर किया गया है। जबकि सुमन प्रीत (19 वर्ष) , पुत्री जगरूप सिंह , निवासी गांव लागोदेवा , जिला फिरोजपुर (पंजाब) तथा बलबीर सिंह (20 वर्ष) , पुत्र जगतार सिंह , निवासी सैणा भदोड़ , तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) का उपचार डलहौजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार यह सभी पर्यटक कार नंबर पीबी 01 ई - 7701 में सवार होकर जा रहे थे। देर रात अचानक कार सड़क से नीचे नाले की ओर जा गिरी। गाड़ी के गिरने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। 
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। सभी घायलों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से खाई से निकालकर सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा, हालांकि हादसे के कारणों का अभी विस्तृत जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow