गोबर की बनी खाद को तीन रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी प्रदेश सरकार 

प्रदेश सरकार 11 दिसबंर से गोबर की बजाय गोबर की बनी हुई खाद को तीन रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। इसके लिए कलेक्शन की व्यवस्था भी की गई है। इसके बाद पांच, 10, 20, 50 से 500 किलो के पैकेट बनाकर बागबानी व सेब फसल के लिए उपलब्ध करवाए जाएं

Dec 9, 2024 - 14:25
 0  46
गोबर की बनी खाद को तीन रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी प्रदेश सरकार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    06-12-2024

प्रदेश सरकार 11 दिसबंर से गोबर की बजाय गोबर की बनी हुई खाद को तीन रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। इसके लिए कलेक्शन की व्यवस्था भी की गई है। इसके बाद पांच, 10, 20, 50 से 500 किलो के पैकेट बनाकर बागबानी व सेब फसल के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें बागबानी के लिए शिमला, किन्नौर व लाहुल-स्पिति जिला में बेचे जाने की योजना पर काम चल रहा है। 

यह बात कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने रविवार को धर्मशाला में कही। उन्होंने कहा कि एग्रो टूरिज्म को विकसित करने व बंद पड़ी खेती को दोबारा शुरू करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि रिमोट सेंसिंग से आने वाले समय में मैपिंग करके लैंड यूज पैटर्न को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें खेत के आकार व क्षमता के हिसाब से खेतीबाड़ी की जाएगी। 

देहरादून के साथ टाइअप किया गया है, वहां पर ट्रेंनिग करवाई जाएगी। चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा की सोच लोकतांत्रित तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने व हिलाने की रही है, जिसके उन्होंने महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश के बाद हिमाचल प्रदेश में भी प्रयास किए हैं, जिसमें वह सफल नहीं हो पाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow