चिट्टा तस्करी के मामले में शिमला पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया

Mar 29, 2026 - 12:45
 0  22
चिट्टा तस्करी के मामले में शिमला पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-03-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया है।  

12 मार्च को सूचना पर मुकाम बडियारा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ललित कुमार उर्फ बनी निवासी गांव सुंधा भौंडा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया।

इस संबंध में थाना में मुकदमा धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। मामले की गहन जांच एवं बैकवर्ड लिंक जांच के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दिनांक 28 मार्च को चिट्टे की इस खेप के सप्लायर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों की पहचान शिशु पाल, रवि चौहान दोनों निवासी गांव बरटू, डाकघर सीमा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow