जिसे दिया था दिल , उसी ने ले ली जान , पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में दिल्ली से गिरफ्तार किया पति 

प्यार का इतना खौफनाक अंजाम होगा।  ये कभी 35 साल की दिनेश्वरी ऊर्फ मीनू ने कभी सोचा भी नहीं था। शायद ही मीनू को यह अंदेशा होगा कि जिससे उसने बेहइंतहा प्यार किया , वही उसकी जान ले लेगा। कहानी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की है और अब पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी के हत्या के आरोप में पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है

Feb 19, 2025 - 16:03
 0  179
जिसे दिया था दिल , उसी ने ले ली जान , पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में दिल्ली से गिरफ्तार किया पति 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  19-02-2025

प्यार का इतना खौफनाक अंजाम होगा।  ये कभी 35 साल की दिनेश्वरी ऊर्फ मीनू ने कभी सोचा भी नहीं था। शायद ही मीनू को यह अंदेशा होगा कि जिससे उसने बेहइंतहा प्यार किया , वही उसकी जान ले लेगा। कहानी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की है और अब पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी के हत्या के आरोप में पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंदरोली गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर डीएसपी हैडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बंगाणा थाना में प्रैस वार्ता कर पूरी जानकारी सांझा की। अजय ठाकुर ने बताया कि दिनेश्वरी देवी की हत्या उसके पति दिनेश उर्फ काकू ने ही की थी। बता दें कि दिनेश उर्फ काकू ने दिनेश्वरी देवी से लव मैरिज की थी।

 

इसके बावजूद उसने दूसरी शादी कर ली और सोलन में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। चार वर्षों के बाद वह रविवार रात को अपने घर अंदरोली लौटा और उसने दिनेश्वरी देवी का गला रस्सी से घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब 5 वर्षीय बेटे ने मां को बेसुध पाया तो साथ वाले कमरे में सोई दादी के पास जाकर इस बारे बताया। जब आरोपी की मां कमरे में गई तो दिनेश्वरी देवी जमीन पर बेसुध पड़ी थी। रोने की आवाज सुनकर गांववासी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेजा। पोस्मार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे यह साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है।

 

वहीं हत्या के बाद फरार हुए आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। जांच में पता चला कि आरोपी ऊना से बस पकड़कर अम्ब पहुंचा, जहां से वह ट्रेन के जरिए दिल्ली रवाना हुआ। पुलिस टीम ने सूत्रों की मदद से आरोपी की धड़पकड़ शुरू कर दी और थाना प्रभारी रोहित चौधरी के विशेष टीम ने दिल्ली में उसकी तलाश शुरू कर दी। आखिरकार, दिल्ली में आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को ऊना ले आई है, जिसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेकर हत्या की पूरी साजिश और इसके पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जाएंगी। डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow