थल सेना भर्ती का परिणाम घोषित, लगभग 375 युवा हुए पास आउट 

थल सेना अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए 17 से 23 जनवरी तक अणु के खेल परिसर में हुए ग्राउंड टैस्ट की फाइनल मैरिट घोषित

Mar 19, 2025 - 15:43
 0  72
थल सेना भर्ती का परिणाम घोषित, लगभग 375 युवा हुए पास आउट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     19-03-2025

थल सेना अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए 17 से 23 जनवरी तक अणु के खेल परिसर में हुए ग्राउंड टैस्ट की फाइनल मैरिट घोषित कर दी गई है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। 

इसमें लगभग 375 उम्मीदवार पास हुए हैं। कर्नल बीएस भंडारी ने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 20 मार्च को थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow