दुःखद : युवा पत्रकार तपेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पांवटा साहिब में युवा पत्रकार तपेन्द्र सिंह (25) का  रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर है। युवा पत्रकार अपने पीछे 3 वर्षीय बेटा, पत्नी समेत परिवार छोड़ गये

Nov 10, 2024 - 19:31
 0  131
दुःखद : युवा पत्रकार तपेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा    10-11-2024

पांवटा साहिब में युवा पत्रकार तपेन्द्र सिंह (25) का  रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर है। युवा पत्रकार अपने पीछे 3 वर्षीय बेटा, पत्नी समेत परिवार छोड़ गये है। 

 सुबह तपेन्द्र सिंह को आपातकालीन स्थिति में पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहाँ उन्होंने उपचार दौरान अंतिम सांस ली। पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी समेत अन्य सदस्यों ने शोक प्रकट किया है। 

बताया जा रहा है कि तपेन्द्र लंबे समय से किडनी के गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिसका इलाज उन्होंने पहले स्थानीय स्तर पर फिर बाद में पीजीआई से भी शुरू किया था। अभी बीते एक वर्ष से वह स्वस्थ लग रहे थे। लेकिन अचानक ही रविवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। 

जहां डॉक्टर ने उपचार दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवा पत्रकार तपेन्द्र सिंह एक ईमानदार व बेहद शालीन व्यवहार के चलते सभी पत्रकार साथियों के चेहते थे।  तपेन्द्र सिंह पांवटा साहिब से ‘हिमाचल स्टेट न्यूज़’ नामक न्यूज़ पोर्टल के संचालक व संपादक थे। 

इससे पूर्व वह कई न्यूज़ पेपर में भी कार्य कर चुके है। बताया जा रहा है कि तपेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी किरिधार, शिलाई के स्थायी निवासी थे। पांवटा साहिब की पहाड़ी कॉलोनी में अपने भाईयों के साथ अपने मकान में रहते थे। उनके निधन से पत्रकार जगत, गिरिपार क्षेत्र व पांवटा क्षेत्र में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow