देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में आई कमी  

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आई है। गुरुवार सुबह आठ बजे तक 33 नए सक्रिय मामले सामने आने के साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7154 तक पहुंच गई

Jun 12, 2025 - 21:04
 0  8
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में आई कमी  

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     12-06-2025

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आई है। गुरुवार सुबह आठ बजे तक 33 नए सक्रिय मामले सामने आने के साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7154 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से महाराष्ट्र में दो और मध्य प्रदेश में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामलों में वृद्धि इस संक्रमण के नये उभरते वेरिएंट, विशेष रूप से एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गए एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट के कारण हो रही है। इन वेरिएंट्स की जांच चल रही है। 

प्रारंभिक रुझान संक्रमण की बढ़ती संभावना की ओर इशारा करते हैं, हालांकि इस स्तर पर अस्पताल में भर्ती होने की दर अपेक्षाकृत कम है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। देश के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। जिनमें से केरल, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 

कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य रहा है, लेकिन आज सुबह तक 58 सक्रिय मामलों में कमी आने के बावजूद इसका आंकड़ा 2165 पर बना हुआ है और दिल्ली में लगभग 26 मामले घटने से संक्रमितों की कुल संख्या 731 रह गई। गुजरात में भी इसके मामले तेजी से बढकर 1281 तक पहुंच गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow