धर्मशाला में बनी प्रदेश की सबसे मनमोहक और विशाल रंगोली , तीन दिन में बनकर हुई तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश में चलाए जा रहे 'सेवा समर्पण के 25 वर्ष' व 'सेवा संकल्प अभियान' की गूंज धर्मशाला में भी देखने को मिली। 'विकसित भारत 2047' के विजन को लेकर धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ 'सेवा के रंग राष्ट्र के संग' पहल के तहत बनाई गई एक अत्यंत आकर्षक और विशाल रंगोली के साथ हुआ। धर्मशाला में छात्रों व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाई गई यह रंगोली प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करती नजर आई
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 14-10-2026
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के 12 स्कूलों के लगभग 470 बच्चों ने डिबेट और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के जरिए अपने सपनों के भारत की तस्वीर पेश की। इन प्रतियोगिताओं के 72 विजेता होनहारों को धर्मशाला में आयोजित एक भव्य समारोह में धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए यह विशेष पहल की गई। इस अभियान के तहत 12 विभिन्न स्कूलों में डिबेट और पेंटिंग कार्यक्रम करवाए गए, जिनमें 470 के करीब छात्रों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
What's Your Reaction?


