संतों के सानिध्य मे सिरमौर नहर बाग मे धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा सन्यास आश्रम नहर बाग राजगढ़ जिला सिरमौर मे गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब, हिमाचल परदेस, दिल्ली उत्तराखंड के संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संकीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया गया
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा सन्यास आश्रम नहर बाग राजगढ़ जिला सिरमौर मे गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब, हिमाचल परदेस, दिल्ली उत्तराखंड के संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संकीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया गया । जानकारी देते हुए आश्रम के संचालक महंत श्री शिव गिरी जी महाराज ने बताया आश्रम में विश्व कल्याण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना जाता है। जो कि प्रभु से मिलने और सांसारिक भवसागर से पार निकलने का मार्ग दिखाते है।
इसके अलावा झांसा आश्रम के ब्रह्मलीन बालेश्वर गिरी, सेवादार नरेश सिंगला संजू पाल योगेश अरोड़ा की ओर से लक्ष्मी , भगवान विष्णु की मूर्ति भी भेंट की गई । जिसकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले 3 दिनों प्रगाढ़ पंडितों द्वारा मंत्रोचारण किया गया। इससे पूर्व सुबह के हवन यज्ञ करते हुए समस्त विश्व कल्याण की सुख शांति के लिए मंगल कामना करते हुए आहुति डाली गई। जिसमे संत महात्माओं के अलावा गांव झांसा के सरपंच पवन गाबा भी विशेष रूप से शामिल हुए।
जब दिखा दो संस्कृतियों का मिलन
रात्रि के समय हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के अलावा अन्य जगह से आए हुए द्वारा श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन के दौरान अजब ही दृश्य देखने को मिला। जहां भगत भोले शंकर, कन्हैया और गणेश के पहाड़ी बोली मे गाए के भजनों पर जमकर पहाड़ी नाटी मे मस्ती करते दिखे। वही हरियाणा वासियों द्वारा भी हरियाणवी रागनी के माध्यम से धार्मिक शब्द गाकर सभी को भक्ति के सागर मे गोते लगवाए गए। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र जिला के गांव झांसा आसपास के क्षेत्र से पिछले लगभग 3 दशक से हिमाचल के आश्रम में भंडारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर महंत श्याम गिरी, महंत हनुमान गिरी, महंत लेखानंद, आदर्श भारती सनौरा, सदानंद ब्रह्मचारी, महंत संगम गिरी, महंत बीर गिरी,पूर्व सरपंच गुरदास प्रजापत, प्रवीण अरोड़ा, श्री चंद दहिया, पवन जिंदल पप्पू, योगेश अरोड़ा, बिरा राम, सुभाष पाल पवन प्रजापत, राम सिंह ,सुनील गोयल, सुनील सिडाना नवराज शर्मा, विनोद कुमार,सुरेश पाल, कुलदीप व सुमित जिंदल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

